गंगा नहाने गए फूफेरे भाई बहन संदिग्ध परिस्थितियों में डूबे

11063

डलमऊ रायबरेली-सोमवार को गेगासो घाट में गंगा नहाते समय फुफेरे भाई बहन डूब गए,जबकि लोगों ने एक को डूबने से बचा लिया!घटना से हड़कंप मच गया!उप जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को नदी में उतरवाया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है!कानपुर नगर के कौशलपुरी संत नगर चौराहे के रहने वाले आशुतोष गुप्ता उम्र 18 वर्ष पुत्र देवेंद्र गुप्ता अपने फूफा विशनचंद्र उर्फ रामू निवासी सर्राफा मंडी लालगंज के घर रविवार को आए थे!आज विशनचंद्र की बेटी विदुषी गुप्ता वैभव गुप्ता आदित्य गुप्ता आशुतोष के साथ गेगासो गंगा नहाने चले गए जहां चारों गहरे पानी में उतर गए ।

इस बीच गहराई ज्यादा होने से आशुतोष,विदुषी गुप्ता व वैभव गुप्ता डूबने लगे तो हड़कंप मच गया पास में नहा रहे एक व्यक्ति ने वैभव को तो बचा लिया लेकिन विदुषी व आशुतोष डूब गए इससे हड़कंप मच गया लोगों ने गेगासो चौकी को घटना से अवगत कराया तो पुलिस घाट पर पहुंची और जाल डलवाकर दोनों की खोज कराई,लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी!इस बीच उप जिलाधिकारी विजय कुमार तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को नदी में उतरवाया लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका है घटना से कोहराम मच गया है!फिलहाल गोताखोर डूबे युवक व युवती की तलाश में जुटे हुए हैं!

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 11.1K views
11.1K views
Click