गरीबों की सेवा करना मेरी पहली प्राथमिकता- अमरनाथ

16181

रिपोर्ट – मोजीम खान

अमेठी-एक तरफ जहा कोविड-19 से पूरा देश परेशान है।तो वही दूसरी ओर विधानसभा क्षेत्र के अमरनाथ यूथ बिग्रेड टीम के द्वारा दर्जनों गांव में गरीबो की मदद के लिए राशन किट वितरण किया जा रहा। अमरनाथ की टीम ने बताया कि गरीब मजदूरों को अमरनाथ पांडेय के निर्देश पर आटा, दाल, चावल, तेल, सहित अन्य घरेलू खाद्य सामग्री देने का कार्य किया जा रहा है।और कहा कि जब तक जीवन है तब तक विधानसभा की जनता की सेवा करता रहूंगा।यदि जनता ने आशीर्वाद व सम्मान दिया तो विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश में विकास के नाम पर जानी व पहचानी जाएगी।ओर ऐसे ही खाद्य सामग्री गरीबो को हर महीने देता रहूंगा।उक्त बातें भेलाई कला में दो परिवारों को राशन किट देते हुए कही।इस मौके पर दीपू मिश्रा।संजय मिश्रा।महेंद्र तिवारी। सुशील तिवारी। दिलीप तिवारी। रोशन। राजू तिवारी।और ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

👁 16.2K views
16.2K views
Click