गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार

14963

भेलसर, अयोध्या। थाना मवई पुलिस ने सोमवार की सुबह मल्लाहन पुरवा मोड़ से गेंगेस्टर एक्ट में छह माह से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मवई पुलिस एसएसपी मुनिराज के निर्देश पर अपराधियों की रोकथाम व उनकी धरपकड़ हेतु अभियान चला रही थी।

तभी गेंगेस्टर एक्ट में छह माह से फरार चल रहे अभियुक्त अली उर्फ लल्ला पुत्र नियामत अली निवासी तकिया मजरे भटमऊ नारायनपुर मवई को उपनिरीक्षक विनोद कुमार गिरी कांस्टेबल सन्तोष सरोज व रामाश्रय यादव के साथ मल्लाहन पुरवा मोड़ पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमें संगीन धाराओं में दर्ज है।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 15K views
15K views
Click