गैस सिलेंडर फटने से मकान क्षतिग्रस्त

37887

मलबे के दबकर युवक की हुई दर्दनाक मौत
लालगंज (रायबरेली)सरेनी क्षेत्र में पूरे लाऊ पाठक मजरे छिवलहा गांव में गैस सिलेंडर फट जाने से हुए विस्फोट में एक व्यक्ति का मकान जमींदोज हो गया जिसके मलबे में दबकर 20 वर्षीय युवक सत्यप्रताप की मौत हो गयी।घटना शनिवार 4 बजे शाम की है।जानकारी के मुताबिक थाना सरेनी क्षेत्र के पूरे लाऊ पाठक गांव में रामआसरे के घर में भैंस ब्यायी थी।उसे धोने के लिए उनका छोटा पुत्र सत्य प्रताप गैस सिलेंडर में पानी गर्म करने गया था।अनुमान है कि गैस पहले से ही खुली हुई थी।युवक ने जैसे ही पानी गरम करने के लिये माचिस जलायी वैसे ही विस्फोट हो गया जिससे घर की छत भर भराकर गिर गयी।छत के मलबे में दबकर 20 वर्षीय युवक सत्यप्रताप की मौत हो गयी।मौके पर कोतवाल इन्द्रपाल सिंह मय पुलिस बल के पहुँचे व मलवे को हटवाकर युवक के शव को बाहर निकलवाया।मृतक दो भाई है।बड़ा भाई सूर्यप्रकाश लालगंज डाकघर में संविदा पर नौकरी करता है।इस हादसे से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 37.9K views
37.9K views
Click