ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष देवबक्स वर्मा के माँ के निधन पर बीकापुर में शोकसभा

34138

अयोध्या। हमारे बीकापुर संवाददाता के अनुसार बीकापुर तहसील परिसर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देव बक्स वर्मा की माता बासमती 80 वर्षीय की 7 नवंबर को हुए देहांत के परिपेक्ष में शोक सभा संपन्न हुई।

जिसमें शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार को दुखद सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट मौन धारण किया गया इस मौके पर डॉक्टर दिनेश कुमार तिवारी, पवन कुमार पांडे, अवध राम यादव ,शेख मोहम्मद इस्हाक, फूलचंद्र ,हरिओम पांडे, दलजीत राहुल कुमार शर्मा, मनोज कुमार यादव ,मनोज कुमार तिवारी अजय कुमार पांडे, अरुण कुमार मिश्रा, अंस राम निषाद, के एस मिश्रा, गुलशन सिद्दीकी, शेष राम आदि लोग शामिल रहे।

आयोजित शोक सभा बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर दिनेश कुमार तिवारी व अशोक कुमार वर्मा ने कहा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष देव बकस वर्मा की माता का देहांत होने से सभी पत्रकार में शोक की लहर और इससे दुखद घड़ी में हम सब उनके साथ हैं इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति ईश्वर प्रदान करें कामना की गई उन्होंने यह भी कहा देव बक्स वर्मा चार भाई और एक बहन हैं। 

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 34.1K views
34.1K views
Click