ग्राम प्रधान ने मैन तिगैला पर खुलवाए निशुल्क प्याऊ

15874

पनवाड़ी/महोबा , जहां जनपद में पारा 46 डिग्री पार कर रहा है। गर्मी भी अपने पूरे सबाब पर है। जिसको देखते हुऐ ग्राम प्रधान संजय द्विवेदी ने मैन तिगैला पर दो निशुल्क ठंडे पानी के प्याऊ खुलवाकर सराहनीय कार्य किया है। इस मौक़े पर ग्राम प्रधान ने बताया कि कस्बा के हर मुहाल में टैंकरों द्वारा पीने के पानी की सप्लाई की जा रही है वहीं ग्राम प्रधान ने लोगों से अपील की है कस्बा में कहीं भी पीने की पानी की समस्या हो वो उन्हे अवगत करा सकते हैं।  जिससे फौरी उनकी समस्या का समाधान किया जा सके। इस मौक़े पर एडीओ पंचायत कमलेश अनुरागी,सचिव निर्देश इकबाल घायल,रमेश मेंबर,नरेन्द्र गुप्ता, कल्लू जायसवाल आदि नागरिक मौजूद रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 15.9K views
15.9K views
Click