ग्राहक बनकर तहसीलदार पहुंचे बाजार

19569

किराना सामग्री खरीदकर परखी कीमतों की हकीकत

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

कुलपहाड ( महोबा )
कोरोना काल में व्यापारी बढी कीमतों पर आवश्यक वस्तुओं को बेचकर कालाबाजारी एवं जमाखोरी तो नहीं कर रहे को परखने के लिए सोमवार को तहसीलदार कृष्ण राज सिंह व नायब तहसीलदार राधेश्याम गौड़ सादा वेश में लोअर टी शर्ट पहन कर ग्राहक बन कर बाजार पहुंच गए वहां उन्होंने अग्रवाल जी किराना समेत तमाम किराना दुकानों में दाल, शक्कर, सरसों तेल, रिफाइंड तेल,चावल सहित कई रोजाना इस्तेमाल में आने वाली खाद्य सामग्री की कीमतों की जानकारी हासिल की . तहसीलदार कृष्ण राज सिंह ने पाया कि दुकानदारों ने जो मूल्य सूची चस्पा कर रखी है लगभग सभी दुकानों में रेट सूची के आधार पर ही सामान की बिक्री की जा रही है ।

👁 19.6K views
19.6K views
Click