घरेलू गैस सिलेंडर 149 रुपये तक हुआ महंगा!!

23424

महंगाई से परेशान आम लोगों को एक बार फिर झटका लगा है. 12 फरवरी से आपके किचन का बजट और बढ़ गया है. असल में आज से आयल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के भाव में 149 रुपये तक की बढ़ोत्तरी कर दी है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत दिल्ली में बढ़कर 858 रुपये हो गई है, जो पहले 714 रुपये थी. मुंबई में कीमतें सबसे ज्यादा 149 रुपये बढ़ी हैं. वहीं, अगस्त के बाद से देखें तो बिना सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर 295 रुपये तक महंगा हुआ है.

अगस्त में रसोई गैस सिलेंडर करीब 62 रुपये सस्ता हुआ था. उसके बाद हर महीने कीमत में उछाल आया. अगस्त महीने से घरेलू गैस करीब 295 रुपये तक महंगा हो चुका है. अगस्त में दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंड का भाव 574.50 रुपये, कोलकाता में 601 रुपये, मुंबई में 546.50 रुपये और चेन्नई में 590.50 रुपये था. वहीं, अब इनकी कीमतें बढ़कर 858 रुपये, 896 रुपये, 829.50 रुपये और 881 रुपये हो चुकी हैं।

👁 23.4K views
23.4K views
Click