घरों के काटे गए कनेक्शन, विद्युत अभियंताओं ने मारा छापा

19755

रिपोर्ट- संदीप कुमार

विद्युत विभाग ने बकाया उपभोक्ताओं पर नकेल कसा

रायबरेली – बरसों से विद्युत बिल नहीं जमा कर रहे उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। करोड़ों का राजस्व दबाए बैठे उपभोक्ताओं के खिलाफ चल रही कार्यवाही शुक्रवार को भी जारी रही। 1232 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। अधीक्षण अभियंता विकास कपूर के मुताबिक जिलेभर में 1232 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं इनके ऊपर करीब तीन करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया है। यह कार्यवाही लालगंज, छतोह, त्रिपुला, कठगर, डीह के कर्मचारियों की टीम ने छापामारी की। अधीक्षण अभियंता ने सभी अभियंताओं को चेतावनी दी कि काटे गए कनेक्शनों को बाद में चीटिंग कराएं यदि कोई उपभोक्ता बिना बकाया जमा किए बिजली का बिल जमा करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

👁 19.8K views
19.8K views
Click