घर के अंदर क्या मिलने से मच गया हड़कम्प

14651

रायबरेली
मिल एरिया थाना क्षेत्र के तुलसी नगर मोहल्ले में बने एक घर के अंदर युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुँची मिल एरिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार सैदपुर जनपद गाजीपुर निवासी दयाराम अपनी पत्नी के साथ तुलसी नगर स्थित किराए के मकान में रह रहा था।आज सुबह उसका शव मिलने पर हड़कम्प मच गया।आशंका जताई जा रही है कि युवक के साथ मारपीट करके गला दबाकर हत्या की गई है।
सूचना पर मिल एरिया थानेदार राकेश सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक यदुनाथ यादव,उपनिरीक्षक मृतुन्जय बहादुर,भारत सिंह तोमर,उमा अग्रवाल मय फोर्स घटनास्थल पर पहुँचे।क्षेत्राधिकारी नगर गोपीनाथ सोनी ने घटनास्थल पर पहुँच घटना के बाबत जानकारी एकत्रित की।
उधर फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाएं है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 14.7K views
14.7K views
Click