चरखारी न्यायालय में सिविल जज ने कार्यभार संभाला

20705

महोबा , न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन चरखारी में विगत सात माह से रिक्त चल रहे पद पर विजय शंकर गौतम ने सिविल जज  के रूप में पदभार ग्रहण किया। अधिवक्ताओ से औपचारिक मुलाकात कर कहा कि न्यायालय को गति प्रदान करने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा है। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह, दिनेश पाठक, महेंद सिंह यादव, मोहम्मद यूनुस खान , हरीश दिहुलिया, हरिश्चंद चौबे, प्रदीप खरे, आदित्य खरे, राहुल मिश्रा, कुलदीप सक्सेना, के के सक्सेना, प्रमोद चौबे, देवेन्द्र कुमार यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट – राकेश कुमार अग्रवाल

👁 20.7K views
20.7K views
Click