चलती बस में रोडवेज चालक को अचानक आ गई मिर्गी और फिर हुआ ये

14391

चालक को मिर्गी का दौरा आने से पलटते- पलटते बची रोडवेज बस सभी यात्री सुरक्षित

ऊंचाहार रायबरेली
कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर रोडवेज बस चालक को मिर्गी का दौरा आने से संतुलन बिगड़ गया और बस जाकर रोड किनारे गड्ढे में चली गई हालांकि इस घटना में किसी को भी चोटें नहीं आई है अगर बस पलट जाती तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी इस बस पर लगभग 25 से ज्यादा यात्री सवार थे

दरअसल रविवार सुबह लगभग 8:30 बजे प्रयागराज से रायबरेली डिपो रोडवेज बस यात्रियों को लेकर रायबरेली की ओर जा रही थी तभी कोतवाली क्षेत्र के छीटू सिंह का पुरवा गांव के पास बस चालक ने संतुलन खो दिया और बस जाकर सड़क किनारे गड्ढे की तरफ चली गई संतुलन खोते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया हालांकि बस पलटी नहीं इस वजह से किसी को भी चोटें नहीं आई हैं बताया जाता है कि बस में लगभग 25 से ज्यादा यात्री सवार थे बस का संतुलन बिगड़ने का कारण बताया जाता है कि बस चालक को मिर्गी का दौरा आ गया था इस वजह से बस का संतुलन बिगड़ गया। फिलहाल बस में बैठे यात्रियों को उनके गंतव्य तक जाने के लिए पुलिस द्वारा दूसरे वाहनों में बैठा कर रवाना कर दिया गया।

अनुज मौर्य/मनोज मौर्य रिपोर्ट

 

👁 14.4K views
14.4K views
Click