चाइनीज मांझे से अगर किसी की हुई मौत तो उसे हत्या की श्रेणी मानी जाएगी….CM

7712

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चाइनीज मांझे के बढ़ते खतरों को देखते हुए इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने स्पष्ट किया है कि चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर राज्य में पहले से ही प्रतिबंध है और अब इसके कारण होने वाली किसी भी मौत को हत्या की श्रेणी में माना जाएगा। आपको बताते चले राजधानी लखनऊ के दुबग्गा निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद शोएब की चाइनीज मांझे से हुई मौत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को सख्त आदेश दिए हैं मुख्यमंत्री ने कहा है कि बैन होने के बाद भी मार्केट में कैसे बिक रहा है.

अफसरों को लगाई फटकार

मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और सवाल किया कि जब मांझा प्रतिबंधित है, तो यह बाजार में खुलेआम कैसे बिक रहा है।

सख्त कार्रवाई के निर्देश

जानकारी के मुताबिक सीएम योगी ने सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिया है कि दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की जाए। जो भी दुकानदार या व्यक्ति इसकी बिक्री या भंडारण में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

6 महीने में 7 मौतें

उत्तर प्रदेश में पिछले 6 महीनों के भीतर चाइनीज मांझे के कारण कम से कम 7 लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में लखनऊ में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) की गर्दन कटने से मौत की घटना ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

7.7K views
Click