चायल क्वॉरंटाइन सेंटर का किया गया निरीक्षण, ऑल-इज वेल

6960
photo 07
क्वारंटाइन सेंटर की जाँच करते अफसर
कौशाम्बी | जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन मंगलवार को क्वारंटाइन सेन्टर राम सजीवन डिग्री कालेज जयन्तीपुर चायल में पहुॅचकर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
 
जिलाधिकारी ने सेन्टर प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यहाॅ पर रह रहें लोगों के लिए खाने तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की समुचित व्यवस्था रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से अनुपालन होता रहे। जिलाधिकारी ने क्वारेन्टाइन सेन्टर में रह लोगों को साबुन इत्यादि की सुविधा भी उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है जिससे कि लोग अपने कपड़ों की सफाई कर सकें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को क्वारंटाइन सेन्टर  पर रह रहे लोगों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने क्वारेन्टाइन सेन्टरों पर रह रहे लोगों से बातचीत की तथा उनसे कहा कि 14 दिन की अवधि पूर्ण करने के बाद ही आप लोग अपने घर जाइयेगा। उन्होनें सेन्टर पर पेयजल, खाना, साफ-सफाई एंव अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है, साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया है कि सेन्टर में रह रहे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होनें वहाॅ पर योगा भी कराये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चायल ज्योती मौर्या, पुलिस क्षे़त्राधिकारी चायल उपस्थित रहे।
👁 7K views
7K views
Click