चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों ने दम्पति को पीटा

21963

रिपोर्ट – अवनीश कुमार मिश्रा

मानधाता (प्रतापगढ़) । थाना क्षेत्र के पनियारी गांव के शिव बहादुर व उनकी पत्नी ने गांव के पूर्व प्रधान पर चुनावी रंजिश के चलते रात मे घर घर मे घुसकर मार पीट करने का आरोप लगाया है ।आरोप है कि शोर -शराबा सुनकर बीच बचाव करने जब छोटा भाई लाल बहादुर पटेल पहुंचा तो दबंगों ने उसके साथ भी मार पीट की । गांव के संतोष सिंह, पिन्टू सिंह व मकर ध्वज आए दिन उनके परिवार के साथ गाली – गलौज व मार पीट करते रहते हैं । पीड़ित परिजनों का कहना है कि रात में वे भोजन करने बैठे ही थे कि उक्त लोगों ने उनके घर में घुसकर गाली गलौज देते हुए मार पीट करने लगे। जब रात में शिकायत करने थाना पहुंचे तो उन्हें सुबह आने के लिए कहा गया। जिसके बाद मार पीट से सहमा परिवार घर वापस लौट आया । दूसरे दिन दोपहर तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की ‌गयी ।एसओ का कहना है कि तहरीर मिली है हल्का इंचार्ज मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

👁 22K views
22K views
Click