चोरियों का खुलासा, 2 शातिर चोर माल सहित गिरफ्तार

19027

थाना-जलालपुर
अवगत कराना हैं कि थाना जलालपुर में वादी श्री प्रेम चंद्र पुत्र ईश्वर दास निवासी कटेहरी थाना जलालपुर जनपद हमीरपुर में दिनांक 6.4.2020 को मुकदमा अपराध संख्या 42/2020 धारा 380 आईपीसी एवं वादी वालादीन पुत्र स्वामीदीन निवासी कटेहरी थाना जलालपुर जनपद हमीरपुर ने दिनांक 07.05.2020 को मुकदमा अपराध संख्या 57/ 2020 धारा 380 आईपीसी पंजीकृत किया गया था। उक्त चोरियों का खुलासा करते हुए चोरियों से सम्बंधित अभियुक्तों दिनेश पुत्र श्री किशन निवासी कटेहरी थाना जलालपुर जनपद हमीरपुर व कल्लू पुत्र रामकिशन उम्र 25 वर्ष निवासी कटेहरी थाना जलालपुर जनपद हमीरपुर को मय बरामद माल सहित गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ पर अभियुक्त दिनेश पुत्र श्री किशन व कल्लू पुत्र रामकिशन निवासी गण कटेहरी थाना जलालपुर ने बताया कि हम दोनों व विशु पुत्र प्रहलाद निवासी कटेरी थाना जलालपुर जनपद हमीरपुर ने दिनांक 16.3.2020 को प्रेमचंद पुत्र ईश्वर दास निवासी कटेहरी थाना जलालपुर जनपद हमीरपुर व दिनांक 5.5.2020 को बालादीन पुत्र स्वामी दीन निवासी कटेहरी थाना जलालपुर जनपद हमीरपुर के घर से चोरी किए थे। घटना से सम्बंधित शेष अभियुक्त विशु पुत्र प्रहलाद निवासी कटेहरी थाना जलालपुर फरार है।अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. दिनेश पुत्र श्री किशन
2. कल्लू पुत्र रामकिशन
निवासी गण कटेहरी थाना जलालपुर जनपद हमीरपुर।

बरामदगी का विवरण
मु0अ0स0-42/2020
1.1200 रु0
2. हाफ पेटी सफेद धातु
3. हाथ फूल दो जोड़ा सफेद धातु
4. पायल दो जोड़ा सफेद धातु
5. लॉकेट चमकीला एक अदद
6. बिछिया चार अदद

बरामदगी का विवरण
मुकदमा अपराध संख्या-57/2020
1.2200 रू0
2. हाफ पेटी एक अदद सफेद धातु
3. दो माला लाल पीले कलर का
4. 1 जोड़ी पायल सफेद धातु ।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उपनिरीक्षक श्री नंदकिशोर यादव
2. उपनिरीक्षक श्री प्रभुराज सिंह
3. कांस्टेबल चंद्रवीर सिंह
4. कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ।

रिपोर्ट :- हरिश्चंद्र राजपूत

👁 19K views
19K views
Click