चोरी के वांछित को किया गिरफ्तार

998

महोबा पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम व क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के उ0नि0 सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया के द्वारा वाँछित की तलाश, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 28/2024 धारा 457/380/411 भादवि से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त सुमित सिंह पुत्र रामदास सिह उम्र करीब 20 वर्ष निवासी पस्तौर गली थाना कोतवाली नगर महोबा को मेन रोड से कल्याण सागर जाने वाले रास्ता से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये 3700/- रूपये बरामद करते हुये नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया गिरफ्तार अभियुक्त व आपराधिक विवरण सुमित सिंह पुत्र रामदास सिह उम्र करीब 20 वर्ष निवासी पस्तौर गली थाना कोतवाली नगर महोबा जनपद महोबा मु0अ0सं0 28/2024 धारा 457/380/411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम.उ0नि0 सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया . रामकुमार तिवारी।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 998 views
998 views
Click