चोरी के सामान सहित पकड़ा, भेजे गए जेल

17875

परशदेपुर, रायबरेली। डीह थाने के परशदेपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार वर्मा कुछ दिन पहले आशापुर निवासी शिवकुमार सिंह के यहां हुई चोरी में वांछित अभियुक्त को समान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने अभियुक्त मुकुन्द सिंह पुत्र सतीश सिंह उम्र करीब 21 वर्ष नि0 ग्राम आशापुर थाना डीह जनपद रायबरेली व एक नाबालिक शिवेन्द्र सिंह पुत्र बृजेश कुमार नि0 आशापुर थाना डीह जनपद रायबरेली उम्र 16 वर्ष को चोरी किये गये एक मंगलसूत्र , एक जोड़ी पायल,कान की बाली आदि व 6000 रू0 बरामद किया।परशदेपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों आशापुर में एक चोरी की घटना हो गई थी।

जिसमे सूचना पर सिपाही दीपक यादव और प्रेमवीर के साथ अभियुक्त को गोपालीपुर नहर पुलिया के पास मय समान के पकड़ लिया गया है।जिनको नियमानुसार न्यायायलय भेज कर अग्रिम कार्यवाही करी जा रही है।

  • शम्सी रिज़वी
👁 17.9K views
17.9K views
Click