चोरों ने टीन काटकर दुकान से नकदी सहित काजू बादाम उड़ाए

19036

चित्रकूट। धर्मनगरी में सर्द हवाओं के बीच पड़ रही ठंड को देखकर चोरों के हौसले भी बुलंद हो गए हैं, पुलिस को पस्त कर के चोर अलग-अलग इलाकों में हाईटेक तरीके से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लगातार मुख्यालय में हो रही चोरियों से शहरवासी दहशत में है।

ताजा मामला प्रयागराज रोड के खोवा मंडी के पास का है जहां पर किराने की दुकान और बगल से लगीं लोहे की दुकानों में चोरों ने ऊपर लगी टीन को काटकर अंदर घुस लगभग 20000 का माल पार कर दिया।

जिसमें गल्ले में रखे कुछ सिक्कों पर भी हाँथ साफ कर दिया इसके अलावा दुकान पर रखे काजू बादाम को भी चोरों ने अपना निवाला बना लिया।

उधर किराना दुकानदार सुधांशू केशरवानी ने बताया कि रातः करीब दो बजे हमारे दुकान की टीन को काटकर चोरों ने गल्ले में रखे 4 हज़ार के सिक्के और काजू बादाम लेकर चले गए साथ ही हमारे बगल वाली दुकान की टीन काटकर गल्ले में रखे चिल्लर ले गए।

उधर इस सम्बंध में कर्वी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हाँ चोरों ने किराना ब्यापारी की छत में लगी टीन काटकर उससे काजू बादाम और कुछ पैसे चोरी कर लिए हैं, मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश की जा रही है।

  • पुष्पराज कश्यप
👁 19K views
19K views
Click