चौकी प्रभारी को आया बुख़ार तो पूरी चौकी को किया गया क्वॉरंटाइन

18998

इस समय सबसे ज्यादा लोग कोरोना वायरस से बचने के हर तरीके को अपना रहे हैं। ऐसे में किसी को भी थोड़े भी लक्षण अपने अंदर दिखाई देते हैं तो सबसे पहले वो खुद को क्वारंटीन करता है। ताजा मामला वाराणसी का है, जहां चौकी प्रभारी को बुखार आने की वजह से पूरी चौकी को ही क्वारंटीन कर दिया गया। इस बात की सूचना जिले के सीनियर अफसरों को भी दी गई है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सिगरा थाने के नगर निगम चौकी प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया। चौकी प्रभारी रामनरेश यादव को बुखार की शिकायत थी। अन्य को सर्दी और जुकाम की। वहीं दूसरी तरफ भेलूपुर थाने का हेड कांस्टेबाल 14 दिन की छुट्टी से आया तो बुखार की शिकायत पर उसे भी क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। भेलूपुर थाने पर हेड कांस्टेबल दो दिन पूर्व छुट्टी से घर से वापस लौटा। इस दौरान उसको सर्दी जुकाम का असर दिखने पर बुधवार को क्वारंटीन किया गया। 

वाराणसी में सामने आए हैं इतने मरीज

वाराणसी में अब तक कोरोना पाजिटिव से जुड़े 19 केस सामने आ चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है। वाराणसी के 10 कोरोना पाजिटिव केस हैं। वर्तमान में कुल 11 मरीज दीनदयाल अस्पताल में भर्ती हैं। इसमें वाराणसी के नौ, गाजीपुर व जौनपुर के एक-एक मरीज हैं। वहीं, पितरकुंडा निवासी सुपारी व्यवसायी बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती हैं।

👁 19K views
19K views
Click