चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे : रामानुज दास

1405

प्रतापगढ़। रामानुज आश्रम धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 36वीं पुण्यतिथि पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे।

चौधरी के नेतृत्व में पहली गैर कांग्रेसी सरकार अप्रैल 1967 में बनी जिसमें जनसंघ प्रजा सोशलिस्ट पार्टी सोशलिस्ट पार्टी तथा कम्युनिस्ट पार्टी सम्मिलित थीं। 34 वर्ष की आयु में छपरौली से आप 1937 में विधायक बने और 1977 तक लगातार विधायक रहे।

चरण सिंह भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने देश और समाज से कम से कम लाभ लिया। आजीवन आप खादी वस्त्र धारण करते रहें। देश की आजादी में आपका महान योगदान था।

 पुनः 18 फरवरी 1970 को मुख्यमंत्री बने। 24 मार्च 1977 को भारत के गृह मंत्री बने। 28 जुलाई 1979 को भारत के प्रधानमंत्री बने। आप कहते थे देश की खुशहाली का रास्ता गांव के खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। दबाव की राजनीति कभी आपने बर्दाश्त नहीं किया।

चुनाव में आप कहते थे यदि गलत आदमी को टिकट दे दिया गया हो तो उसे हरा देना। 1977 में आप प्रतापगढ़ रामलीला मैदान पर आए थे मैं सभा का पंचांग कर रहा था भाषण देने के बाद आपने मेरी पीठ थपथपाया था।

  • अवनीश कुमार मिश्रा
1.4K views
Click