छात्रा को जबरन घर से ले जाने का विरोध पडा मंहगा

13918

दबंगों ने छात्रा के दादा पर किया जानलेवा हमला।

कुलपहाड ( महोबा ) , गांव की एक छात्रा को जबरन घर से खींचकर दबंगों द्वारा ले जाने की दुस्साहसिक घटना का लडकी के दादा द्वारा विरोध करने पर दबंगों ने बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। लहुलुहान अधेड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    
कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम लाडपुर की एक कक्षा 12 की एक छात्रा को गांव के ही दबंगों ने तमंचे के बल पर धमकाते हुए घर से खींच कर ले जाने का प्रयास किया। दबंग तमंचे से फायरिंग करते हुए लड़की के घर पहुंचे। जहां लड़की को खींचते वक्त घर वालों के विरोध करने पर लड़की के दादा पर दबंगों ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। परिजनों घायल दादा को कुलपहाड़ थाने लेकर पहुंचे जहां पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा जहां से उसको महोबा रिफर किया गया।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 13.9K views
13.9K views
Click