जंगल में मिले कंकाल से ग्रामीणों में सनसनी

10104

रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव के पूर्वी छोर पर जंगल में एक कंकाल मिलने से सनसनी फैल गयी। खबर मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुँचे किन्तु सिर्फ खोपड़ी व कुछ हड्डियां मिलने से शिनाख्त नहीं हो सकी है।

हालांकि जिस पेड़ के नीचे कंकाल मिला है उसमें एक पुराना दुपट्टा लटकता हुआ मिला है।पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची तथा मौके का मुआयना किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया है कि वे पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे।कंकाल को ग्राम प्रधान रामबली की लिखित सूचना पर जाँच हेतु भिजवा दिया गया है। जाँच रिपोर्ट मिलने के बाद ही असलियत का पता चल पायेगा। प्रथम दृष्टया कंकाल काफी पुराना लगता है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 10.1K views
10.1K views
Click