जनता की समस्या से रुबरु होते कटरा गुलाब सिंह नगरपंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार यादव (मुन्ना)

19259

कटरा गुलाब सिंह – नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार यादव (मुन्ना) जनता की समस्या से रूबरू होने के लिए जनता के बीच पहुंच रहे हैं प्रत्येक वार्ड में घूम घूमकर नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह अध्यक्ष जनता से मिलकर उनकी समस्या को सुनने समझने के बाद सुलझाने का यथासंभव प्रयास कर रहे हैं, कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार यादव (मुन्ना) ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा जनता तक तमाम बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाने की कोशिश जारी है गर्मी का सीजन है मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए फागिंग हो रही है, प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार यादव (मुन्ना)‌ ने बताया कि पात्र लोगों तक तमाम सरकारी योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है हम जनता के बीच पहुंचकर यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि कोई भी पात्र सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए/ कटरा गुलाब सिंह के लोगों ने बताया कि अध्यक्ष अशोक कुमार यादव (मुन्ना) लगातार जनता के बीच बने रहते हैं और जनता को मिलने वाली तमाम सरकारी योजनाओं का जायजा लेते रहते हैं अध्यक्ष के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए लोगों ने बताया कि जनता के बीच उपस्थित होकर उनकी समस्या को सुनने समझने और सुलझाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं/ कटरा गुलाब सिंह में पिंक शौचालय, एटीएम वाटर, हाईमास्ट, जैसी सुविधाएं जनता को मिल रही है।

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

👁 19.3K views
19.3K views
Click