रिपोर्ट– महेंद्र कुमार गौतम जालौन
जालौन । ताज़ा मामला जनपद के जालौन- उरई मार्ग से सामने आया है जहां स्टेट हाइवे पर अचानक से आवारा जानवरों के आ जाने के कारण ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया।
तभी पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक तेजी से आगे वाले ट्रक से टकरा गया। जिसमें पीछे वाले ट्रक का चालक और परिचालक उसी ट्रक में बुरी तरह से फंस गए।
आनन-फानन में राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे हुए ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकाला और उन्हें गंभीर अवस्था देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
👁 15K views
15K views
Click


