जमीनी विवाद को लेकर वृद्ध को दी जान से मारने की धमकी

23916

लालगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के चादा गांव निवासी अनिल कुमार सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने गांव के ही सुभाष सिंह व मुनीष सिंह के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के बाबत लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना से पीड़ित 75 वर्षीय अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उनका प्रतिपक्षी गणों से जमीनी मुकदमा चल रहा है।

मामले में दबाव बनाने के चलते विपक्षी गणो ने दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। अनिल सिंह ने नामजद आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताया है ।लालगंज पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना कर रही है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 23.9K views
23.9K views
Click