जमीनी विवाद बना युवक की मौत का कारण, युवक की रिश्तेदारों ने करी निर्मम हत्या

449723

रायबरेली– नसीराबाद थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब जमीनी विवाद में युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हुई निर्मम हत्या,पूरा मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे दुर्गा सिंह मजरे कुंवर मऊ गांव का है जहां वीरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय रामकेर सिंह उम्र 36 वर्ष का अपने रिश्तेदारों से जमीनी विवाद चल रहा था विपक्षियों द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराने को लेकर वीरेंद्र सिंह से कहां सुनी हो गई उसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि विपक्षियों ने लाठी डंडे से वीरेंद्र सिंह पर हमला बोल दिया और उसे इतनी निर्ममता से पीटा गया कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दर्दनाक मौत हो गई मृतक के चेहरे और सीने पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की

वही नसीराबाद में हुई युवक की हत्या के मामले में सूत्रों की माने तो राजस्व विभाग की अनसुनी सामने आई है बताया जाता है कि वारदात के पहले संबंधित राज्स्व व पुलिस चेत जाती तो युवक की हत्या न होती घटनाक्रम के मुताबिक मृतक लगभग 15 वर्ष पूर्व गांव की एक युवती को लेकर चला गया था और लगभग 6 माह बाद वह युवती को लेकर गांव वापस आकर रहने लगा था और उसकी ससुराल गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर था सूत्रों की माने तो मृतक की पत्नी की नानी अपने दोनो नातिनो के नाम जमीन लिख दिया था जिसमें एक मृतक की पत्नी और दूसरी फुरसतगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नातिन सामिल है आरोप है कि उपरोक्त जमीन का बटवारा नहीं हुआ था और मृतक का साडू व ससुर उपरोक्त जमीन पर निर्माण कार्य करना चाह रहे थे जिसकी शिकायत मृतक बार बार एसडीएम और पुलिस से करता रहा लेकिन संबंधित अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी नतीजा उसकी हत्या कर दी गई हत्या के बाद लोगों में चर्चा है कि अगर एसडीएम व पुलिस मृतक की शिकायत पर संज्ञान लै लेते और जमीन बटवारा करवा देते तो शायद आज युवक ज़िंदा रहता और उसकी बेरहमी से हत्या न होती

अनुज मौर्य/प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 449.7K views
449.7K views
Click