जमीनी विवाद में मारपीट, दंपति सहित तीन जख्मी

17103
रिपोर्ट – सुधीर त्रिवेदी, वरिष्ठ संवाददाता

बांदा। बबेरू कोतवाली के पवइया गांव के मजरा भुराने पुरवा निवासी राजपति (35) पत्नी जगप्रसाद का रविवार की सुबह पड़ोसियों से विवाद हो गया। इस पर पड़ोसियों ने राजपति को सब्बल से हमला कर घायल कर दिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने बताया कि हमलावर उसके दरवाजे पर कब्जा करने की फिराक में हैं, इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। एक अन्य मारपीट की घटना में बिसंडा थाने के दंगलहा पुरवा निवासी लालू (45) पुत्र जगमोहन रविवार की सुबह अपने घर में था, तभी पड़ोसी भुराने यादव समेत एक दर्जन लोग घर में घुस गए और लालू को दबोचकर पीटने लगे। बचाने आई लालू की पत्नी कुसमा (40) को भी पकड़ लिया और दोनो को घर के बाहर घसीट लाए और जमकर मारपीट की। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों ने बताया कि लोग घर में रहने नहीं दे रहे हैं।

👁 17.1K views
17.1K views
Click