जमीनी विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज

11656

रिपोर्ट – संदीप कुमार फिज़ा

लालगंज (रायबरेली) ।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समदा मजरे भीरागोविंदपुर में उस समय माहौल गरम हो गया जब दो पक्ष जमीनी विवाद को लेकर आमने सामने आ गए।दोनो पक्षो में मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।समदा मजरे भीरागोविंदपुर निवासी वीरेंद्र मौर्य ने कोतवाली में दी गई शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि एक भूमि का उसने व अन्य आधा दर्जन अन्य लोगों ने बैनामा कराया था। मंगलवार को वह उसी भूमि पर निर्माण करा रहा था। उसका आरोप है कि उसी समय एक दर्जन से अधिक लोग लाठी डंडा लेकर वहां आ गए और मारपीट करने लगे।मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा है। वहीं वीरेंद्र की शिकायत पर शांती, मीना, मन्नूलाल, गौरी, चंपा, सचिन, भुंदल, पन्ना निवासी पूरेजोगा मजरे भीरागोविंदपुर तथा आधा दर्जन अन्य अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

👁 11.7K views
11.7K views
Click