जमीन समतल करा रहे किसान को लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान

25680

महराजगंज, रायबरेली। रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले में किसान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रविवार को पूरे पहलवान सिंह मजरे सिरसा गांव निवासी दुर्गा बक्स सिंह पुत्र राम अधार अपनी निजी जमीन पर जेसीबी चलवाकर समतल करा रहे थे। तभी गांव के ही गया बक्स सिंह और उनकी पत्नी सरला सिंह गालियां देते हुए रोक लगाने लगे।

इस पर दुर्गा बक्स ने कहा कि वह अपनी जमीन पर कार्य करा रहे हैं। तभी पति-पत्नी ने लाठी-डंडों से दुर्गा बक्स सिंह पर हमला बोल दिया। जिससे वह मौके पर गिर गए।चीख पुकार सुनकर गांव वालों को आता देख पति पत्नी रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग खड़े हुए।

पीड़ित किसान दुर्गा बक्स सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी भू माफिया प्रकृति का व्यक्ति है, हाल ही में प्रशासन ने उसके कब्जे से सुरक्षित चरागाह की जमीन को खाली कराया है। कुछ दिन बाद ही उसने फिर से चारागाह की भूमि पर कब्जा कर लिया। भुक्तभोगी दुर्गा बक्स सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी गया बक्स सिंह व उसकी पत्नी सरला सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 25.7K views
25.7K views
Click