जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में फरियादियों की शिकायतों सुनकर यथाशीघ्र निस्तारण का दिया निर्देश

10547

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को यथाशीघ्र शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया है। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधीनस्थों द्वारा शिकायतों की जांच कराये जाने पर स्वयं भी उसकी गुणवत्ता की रैण्डम जांच अवश्य करें और शिकायतकर्ता को निस्तारण की स्थिति से अवश्य सूचित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एव शिथिलता कदापि न बरते। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मुकेश चन्द्र सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

👁 10.5K views
10.5K views
Click