जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से करी जनसुनवाई

36819

सलोन (रायबरेली) : शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से जन समस्याओं की सुनवाई की। इससे पहले जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में जीर्णोद्धार किए गए सभागार तथा नवनिर्मित स्टेनो रूम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।समाधान दिवस के दौरान कुल 16 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा गया।जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने थाना दिवस में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों, देर से पहुंचने वालों और अनुपस्थित अधिकारियों पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।उन्होंने सभी अधिकारियों को समयबद्ध उपस्थिति और जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए सख्त निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में अधिकतर मामले पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित थे।समाधान दिवस के दौरान कुछ देर बाद हुई बारिश के कारण फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।बारिश के चलते कुछ फरियादी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक तक अपनी शिकायतें लेकर नहीं पहुंच सके और टीन शेड या छत के नीचे खड़े होकर इंतजार करते रहे।इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह सहित तहसील और पुलिस विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 36.8K views
36.8K views
Click