न्यायाधीश ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

11536

जनपद न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

प्रतापगढ़। जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार की बैरको, पाकशाला,चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।

बंदियों से उनके केस के संबंध में बातचीत की गई। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार की सामान्य व्यवस्थाओं एवं साफ सफाई पर संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

  • अवनीश कुमार मिश्रा
👁 11.5K views
11.5K views
Click