जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार का वोटर लिस्ट से नाम गायब

19024

वाराणसी। राजातालाब, (01/04/2021) आराजीलाईन विकास खंड की कचनार पंचायत में आराजीलाईन सेक्टर 2 ज़िला पंचायत सदस्य पद की दावेदार महिला का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। महिला दावेदारी जताने के बाद अनापत्ति प्रमाण लेने के लिए गुरुवार को आराजीलाईन ब्लाक के संबंधित अधिकारी के पास पहुंची थी। जहां उसे नाम मतदाता सूची से गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद महिला और उसके समर्थक तमाम अधिकारियों से संपर्क साधते रहे लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पाया। इससे महिला के ज़िला पंचायत सदस्य बनने का सपना टूट रहा है। उम्मीदवार महिला घर-घर जाकर और पोस्टर बैनर होर्डिंग से मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने के लिए अपील भी कर चुकी है। सरकारी सिस्टम की लापरवाही ने महिला के सपनों पर पानी फेर दिया। कचनार गाँव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता ने वोटरलिस्ट की हेराफेरी की शिकायत दो माह पहले ही ज़िलाधिकारी से किया था लेकिन आजतक कुछ नहीं हुआ राजकुमार ने बताया कि महिला के अलावा दो दर्जन से अधिक नवविवाहितों सहित 18 साल पूरा कर चुके लोगों का नाम भी पंचायत मतदाता सूची से गायब है। इतना ही नहीं मृतकों के नाम सहित कई लोगों का दो जगह मतदाता सूची में नाम अंकित है। उक्त कचनार गाँव निवासिनी महिला शांति देवी पत्नी भोला नाथ ने बताया कि वर्ष 2010 के चुनाव में मतदाता सूची में परिवार के सदस्यों के साथ मेरा नाम शामिल था और सभी ने मतदान किया था। और क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ी थी खंड विकास अधिकारी आराजी लाईन लगायत एसडीएम राजातालाब कार्यालय में समाधान के लिए प्रयास कर रही हैं। वहीं, इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल न होने से नामांकन नहीं भरा जा सकता है। लोगों को मतदाता सूची में त्रुटियों और नाम शामिल होने की जांच पुख्ता करने के लिए तीन माह पहले निर्देश दिए गए थे।

धन्यवाद
द्वारा
राजकुमार गुप्ता
वाराणसी

👁 19K views
19K views
Click