जिला मजिस्ट्रेट ने 5 गुण्डों को किया जिलाबदर

23342

जिन व्यक्तियों का आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त है और उनके विरूद्ध कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने अथवा साक्ष्य देने का साहस नही करता है ऐसे व्यक्तियों को जिला मजिस्ट्रेट डा0 नितिन बंसल ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत धारा-3(3) के तहत कार्यवाही करते हुये 05 गुण्डों को जनपद की सीमा से 06 माह के लिये निष्कासित कर दिया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने जिन 05 गुण्डों को जिला बदर किया है उनमें थाना फतनपुर अन्तर्गत ग्राम नई कोट के अली मोहम्मद पुत्र नजीर मोहम्मद व मोहर्रम अली पुत्र नजीर अहमद तथा थाना फतनपुर अन्तर्गत ग्राम आमापुर के राम केदार उर्फ कल्लू वर्मा पुत्र राम नरेश, मंगला उर्फ इन्द्रजीत पुत्र स्व0 भारत लाल व तूफान पुत्र स्व0 भारत लाल नाम सम्मिलित है।

👁 23.3K views
23.3K views
Click