ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार को कस्बे से लेकर गांव तक दिखा भक्तिमय माहौल

34742

महराजगंज, रायबरेली। चहुंओर बजरंग बली की आराधना के पश्चात आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कस्बे के बैंक आफ बड़ौदा के पास आयोजित भंडारे का शुभारंभ भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने किया।बजरंगबली की पूजा अर्चना के बाद प्रभात युवा शक्ति द्वारा आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरण कर शुभारंभ किया गया।दोपहर बाद शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा।

इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र युवा मोर्चा सुनील मौर्या,पवन साहू,एवन टेलर, पियूष साहू,तरजीत सिंह काके सहित प्रभात युवा शक्ति के दर्जनों युवा सदस्य मौजूद रहे। रायबरेली मार्ग स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के शुभारंभ से पूर्व बजरंगबली बली का विधि विधान से श्रृंगार व पूजन कर प्रसाद वितरण शुरू किया गया।

इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमेश अवस्थी, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी, भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कस्बे के ब्लाक गेट पर प्रिंसू पांडे आदि ने भंडारे का आयोजन किया। नगर पंचायत गेट पर अंजनी पांडे व अजय गुप्ता आदि ने सुंदर काण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया।

समापन पर हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में मोन, नारायनपुर, पहरेमऊ, बहादुर नगर सहित अन्य गांवों में भी बजरंगबली के भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 34.7K views
34.7K views
Click