झण्डेश्वर बाबा मन्दिर में हुई दंगल प्रतियोगिता

4954

महराजगंज, रायबरेली। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर अतरेहटा स्थित झण्डेश्वर बाबा मन्दिर पर विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से आये पहलवानों ने कुस्ती में अपने दांव पेंच से दर्शकों का मनोरंजन किया। दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान सभा प्रत्याशी लक्ष्मीकान्त रावत ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

क्षेत्र के अतरेहटा स्थित प्रसिद्ध तपोस्थली झण्डेस्वर बाबा मन्दिर प्रांगण में रक्षाबन्धन के अवसर पर हर बार दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होता चला आ रहा है। इस दंगल में कानपुर, बनारस, रायबरेली सहित अन्य गैर जनपद से आये पहलवानों ने कुस्ती के खेल में अपने दांवपेंच व कर्तब से दंगल प्रेमियों का मनोरंजन किया। वहीं मुख्य अतिथि लक्ष्मीकान्त रावत ने आये सभी पहलवानों को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम के आयोजक ने आये हुए मुख्य अतिथि एवं सभी पहलवानों व दर्शकों का स्वागत किया। इस मौके पर हजारीलाल मौर्य, श्याम किशोर सविता, जयनरायन दीक्षित, सत्येन्द्र सिंह, भानू गुप्ता, नीरज कुमार, अंशू वर्मा, उज्जवल अवस्थी, प्रांसू दीक्षित, धीरेन्द्र मौर्य, विकास विश्वकर्मा, जितेन्द्र मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय दंगल प्रेमी उपस्थित रहे।

  • एडवोकेट अशोक यादव
👁 5K views
5K views
Click