राकेश कुमार अग्रवाल
झांसी। ३० जून को झांसी रेल मंडल में ६० रेलकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। लेकिन कोविड-19 के कारण सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित नहीं किया गया। कार्मिक और लेखा विभाग के कर्मचारियों ने जून माह में सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का समापन भुगतान पूर्ण कर पीपीओ इलेक्ट्रानिक रूप से उनके मोबाईल पर प्रेषित कर दिया। समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रू 21,18,10,745/- का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेज दिया गया है।
👁 16K views
16K views
Click


