टिड्डियां पहुंची कुलपहाड़ तहसील के गांवों में

23570

राकेश कुमार अग्रवाल

कुलपहाड (महोबा)। पाकिस्तान से आई टिड्डियां देश के तमाम प्रातों से गुजरने के बाद इन दिनों बुंदेलखंड में मंडरा रही हैं। भारी संख्या में टिड्डियां अब जिले की कुलपहाड तहसील के तमाम गांवों के आसमान में भनभना रही हैं।

मध्य प्रदेश की सीमा से लगे ग्राम बिजौरी , इन्द्रहटा, नगारा डांग एवं भगारी मौजा में टिड्डियों का आगमन हो चुका है। संख्या बल के लिहाज से देखा जाये तो इनका लश्कर लगभग 2 किलोमीटर के घेरे में है। ओर अब ये यहीं नौगांव – कुलपहाड़ मुख्य मार्ग के चारों तरफ के खेतों तथा पेड़ों पर अपना डेरा डाल चुकी हैं। किसान इतनी बडी संख्या में टिड्डियों को देख हतप्रभ हैं।

👁 23.6K views
23.6K views
Click