लालगंज (रायबरेली) , कोतवाली क्षेत्र के बछरांवा रोड पर बहादुरगंज के निकट शनिवार को बेकाबू ट्रक ने पिकअप वाहन लोडर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे लोडर सवार युवक व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल चालक की मां की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर लिया। खीरों थाना क्षेत्र के बरौला निवासिनी विद्यावती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका बेटा अजय व गांव का ही युवक संतोष पिकअप वाहन लोडर से टेंट लादकर लालगंज से बछरावां की ओर जा रहा था।
तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने उसके पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसका बेटा वह उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को घटनास्थल पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि घायल पिकअप वाहन लोडर चालक की मां की तहरीर पर मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
ट्रक के अज्ञात चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज
👁 21K views
21K views
Click


