ट्रक बना आग का गोला

16419

रिपोर्ट- Sandeep kumar

ट्रक में लगी भीषण आग,धू-धूकर जला ट्रक

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बाईपास ओवरब्रिज के पास की घटना

एंकर–यूपी के जनपद रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बाईपास ओवरब्रिज के पास उस समय हड़कंप मच गया जब मौरंग से लदे खड़े ट्रक में अचानक आग लग जाने से ट्रक धू-धूकर जलने लगा!सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 2 घंटे बाद आग पर पूरी तरीके से काबू पाया!बताया जा रहा है कि ट्रक मे मौरंग लदी हुई थी। सूचना के बाद पहुंचे ट्रक मालिक से पुलिस पूंछताछ कर रही है, जो कि डलमऊ थाना क्षेत्र के जहीराबाद के रहने वाले हैं।गलीमत रही कि ट्रक में ड्राइवर और क्लीनर नहीं थे।फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

👁 16.4K views
16.4K views
Click