महराजगंज रायबरेली , क़स्बा महराजगंज रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पम्प के समीप मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे एक ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया, जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को शिनाख्त करने के लिए सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र ले गए। शिनाख्त होने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद चालक व ट्रक मौके फरार हो गया। जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग सवा दो बजे इंद्रपाल पुत्र गया दीन निवासी पूरे नया मजरे जेतुआ टप्पे बिझावन तहसील में चपरासी पद पर कार्यरत थे तहसील से कार्य निपटा कर घर जाते समय रायबरेली रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पम्प के पास पहुंचें ही थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने साईकिल सवार को रौद दिया। जिससे साईकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कर शव को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र लाया गया। जहाँ से शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया गया है। वही ट्रक चालक व ट्रक मौके से फरार हो गए है।
रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट
ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की दर्दनाक मौत
👁 1K views
1K views
Click


