ट्रिपल थ्री फॉर्मूला अपनाएं सभी, नगर निगम ने शहर में शुरू किया जागरूकता अभियान

15662

रिपोर्ट – सोनू

मेरठ। लोगों को कोविड 19 के संक्रमण से बचाने के लिए शहर में नगर निगम ने मंगलवार को जागरूकता अभियान शुरू कर दिया। लोगों से ट्रिपल थ्री फार्मूला अपनाने की अपील की जा रही है। मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित ट्रिपल थ्री फॉर्मूला के स्टिकर प्रकाशित किये गए है। नगर निगम के सभी वार्डो में इनको लगाने की जिम्मेदारी सफाई नायकों को सौंपी गई है। पार्षदों व समाजसेवियों को इस फॉर्मूला का प्रचार करने के लिए कहा गया है।
शहर में नगर निगम की ओर से होर्डिंग्स भी लगाई गई है। नगर निगम परिसर में कोविड हेल्प डेस्क शुरू की गई है। निगम आने वाले लोगों की थर्मो स्कैनर से जांच की जा रही है। डेस्क कंट्रोल रूम से संचालित की जा रही है। नगर आयुक्त डॉ अरविंद चौरसिया ने कोविड हेल्प डेस्क का हाल जाना। कर्मचारियों को निर्देशित किया कि लोगों को बताना है कि कोरोना का कोई इलाज नहीं है।

इससे बचने के लिए मुंह पर मास्क लगाना है। सैनिटाइजर साथ रखें और हाथ की धुलाई करते रहें। एक मीटर की शारीरिक दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के जरिये लोगों को कोविड 19 से बचाव करना है। कोविड हेल्प डेस्क के शुभारंभ पर सहायक नगर आयुक्त प्रथम ब्रजपाल सिंह, सहायक नगर आयुक्त द्वितीय इंद्र विजय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

👁 15.7K views
15.7K views
Click