ट्रेन से कटकर युवक की मौत

38077

रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि युवक ने घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है। जबकि परिजन घटना को महज हादसा बता रहे हैं।
गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा खुर्द गांव निवासी रशीद खां (30) पुत्र मुन्ना खां का शव ग्रामीण ने बुधवार को सुबह गांव के नजदीक रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चचेरे भाई निसार ने बताया कि रशीद मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम घर वालों से बिना कुछ बताए चुपचाप बाहर निकल गया। बुधवार को सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। आशंका जताई कि रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उधर, गिरवां पुलिस का कहना है कि युवक ने घरेलू विवाद के चलते ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है।

👁 38.1K views
38.1K views
Click