डिवाइडर से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की वैन, चालक की मौत, 11 घायल

3890

महाराष्ट्र से काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु, तीन की हालत गंभीर

जगतपुर (रायबरेली)। गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को चालक को झपकी आने से श्रद्धालुओं से भरी वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 11 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस और पुलिस की मदद से सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया। यहां तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महाराष्ट्र के जालना जिले से श्रद्धालु वैन से काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। वैन में गनराज अपने साले रविंद्र समेत परिवार के अन्य सदस्य सवार थे। जगतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के 505 किलोमीटर के पास चालक उमेश (27) पुत्र मोतीलाल निवासी पीरबाओडा, थाना संभाजीनगर, महाराष्ट्र को झपकी आ गई। इससे वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में चालक समेत सभी सवार घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ. लईक अहमद ने चालक उमेश को मृत घोषित कर दिया। घायलों में केजू (35), रविंद्र (40) और योगिता (36) की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।

कार्यवाहक थाना प्रभारी अजय मलिक ने बताया कि हादसे में वैन चालक की मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल हैं। तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।डिवाइडर से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की वैन, चालक की मौत, 11 घायल

महाराष्ट्र से काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु, तीन की हालत गंभीर

गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को चालक को झपकी आने से श्रद्धालुओं से भरी वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 11 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस और पुलिस की मदद से सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया। यहां तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महाराष्ट्र के जालना जिले से श्रद्धालु वैन से काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। वैन में गनराज अपने साले रविंद्र समेत परिवार के अन्य सदस्य सवार थे। जगतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के 505 किलोमीटर के पास चालक उमेश (27) पुत्र मोतीलाल निवासी पीरबाओडा, थाना संभाजीनगर, महाराष्ट्र को झपकी आ गई। इससे वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में चालक समेत सभी सवार घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ. लईक अहमद ने चालक उमेश को मृत घोषित कर दिया। घायलों में केजू (35), रविंद्र (40) और योगिता (36) की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।

कार्यवाहक थाना प्रभारी अजय मलिक ने बताया कि हादसे में वैन चालक की मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल हैं। तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 3.9K views
3.9K views
Click