डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर महराजगंज में सुनी लोगों की फरियाद

12276

समस्याओं का करें गुणवत्तापरक निस्तारण: डीएम

रायबरेली, 24 मई 2025, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के साथ थाना महराजगंज में थाना दिवस के अवसर पर लोगों की फरियाद सुनीं। उनके सामने राजस्व, आपसी रंजिस तथा महिला उत्पीड़न सहित अन्य शिकायते आईं। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष तथा राजस्व अधिकारियों को इस अवसर पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किए जाने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में जांच आदि की जरूरत हो तो अवश्य करें। समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि जांच पूरी तरह से निष्पक्ष, निर्भीक, पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ करें। दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर समस्याओं को निस्तारित कराने का निर्देश दिये। उन्होंने थाना दिवस रजिस्टर और भूमि विवाद रजिस्टर को भी देखा। कहा कि रजिस्टर में दर्ज विवादों को जल्द से जल्द निस्तारित कराया जाए। इस अवसर पर एसडीएम महराजगंज सचिन यादव तहसीलदार महराजगंज मंजुला मिश्रा सहित पुलिस विभाग के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- विक्रम सिंह

👁 12.3K views
12.3K views
Click