चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडे ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कोरोना कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे से जानकारी कि किस तरह की समस्याएं आज प्राप्त हुई है और कहा कि जो समस्याएं प्राप्त हुई उनका समय से तत्काल निस्तारण कराएं तथा जो लाक डाउन के दौरान जनपद स्तर पर जो गतिविधियों को खोला गया हैं उसका जनपद स्तर पर आदेश निर्गत किया गया है उसका अच्छी तरह से अध्ययन करके जो समस्याएं प्राप्त हो तो उसी के अनुसार सही तरीके से जवाब दिया जाए।
👁 11.8K views
11.8K views
Click


