डीएम साहब अधिसूचना में भी बगैर टेंडर के तहसीलदार सलोन ने उठा दिया साइकिल स्टैंड का ठेका

25957

सलोन,रायबरेली।चुनाव आयोग की अधिसूचना की धज्जिया उड़ाते हुए तहसीलदार ने बगैर टेंडर साइकिल स्टैंड का ठेका उठा दिया।जबकि तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता ने पँचायत चुनाव अधिसूचना का हवाला देकर साइकिल स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया को रद्द किया था।वही उन्होंने अपने एक चाहते व्यक्ति को यहकर स्टैंड दे दिया कि अधिसूचना में टेंडर नही हो सकता है।लेकिन साइकिल स्टैंड चल सकता है।विदित हो कि 31 मार्च 2021 को तहसील परिसर में संचालित साइकिल स्टैंड का ठेका खत्म हो गया था।जिसके बाद तथाकथित व्यक्ति द्वारा बगैर टेंडर नीलामी प्रक्रिया के स्टैंड संचालन चलता रहा।वही जब अवैध स्टैंड की खबर मीडिया ने प्रकाशित की तो एसडीएम दिव्या ओझा के निर्देश पर अवैध तरीके से संचालित स्टैंड को नगर पंचायत ने बन्द करवाया था।जबकि तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता ने एक प्रतिष्टित हिंदी दैनिक अखबार में साइकिल स्टैंड नीलामी प्रक्रिया 8 अप्रैल 2021 को रख कर तमाम ठेकेदारों को नीलामी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था।वही जब तय समय पर दर्जनभर ठेकेदार नीलामी में भाग लेने पहुँचे तो तहसीलदार अपने ऑफिस से नादरत रहे।करीब एक घण्टे बाद अचानक अपने ऑफिस पहुचे तहसीलदार ने बगैर किसी अग्रिम सूचना के साइकिल स्टैंड टेंडर नीलामी को पँचायत चुनाव अधिसूचना का हवाला देकर रद्द कर दिया।जबकि उसी दिन अवैध तरीके से स्टैंड संचालन अपने चहेते व्यक्ति को दे दिया।खबर प्रकाशित होने के बाद उच्चाधिकारीयो ने मामले को संज्ञान में लेकर पुनः
स्टैंड बन्द करने का निर्देश दे दिया।वही शनिवार को तहसीलदार ने बगैर टेंडर एक बार फिर साइकिल स्टैंड को अवैध तरीके से अनुमति दे दी।उनका कहना है कि अधिसूचना में कई ऐसे नियम है जिसकी जानकारी किसी को नही है।अधिसूचना लगा है तो क्या हुआ मेरी तहसील है स्टैंड चल सकता है।

प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

👁 26K views
26K views
Click