डेंगू से मौत का मामला

25259

महराजगंज, रायबरेली- अधेड़ व्यक्ति की डेंगू से मौत का मामला प्रकाश में आया है। रायबरेली एम्स में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। देवरी मजरे ओया गांव निवासी 55 वर्षीय कन्हैया लाल यादव कस्बे के पैगम्बर नगर में किराए की दुकान में कपड़ा सिलाई का कार्य करता था।

कुछ दिनों से उसके हाथ पैरों में दर्द और बुखार से पीड़ित होने पर परिजनों द्वारा बीते नौ नवंबर को कन्हैया लाल को एम्स में भर्ती कराया गया जहां जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट डेंगू पाज़िटिव आई। आठवें दिन रविवार सुबह को एम्स मे इलाज के दौरान कन्हैया लाल की मौत हो गई। डेंगू से मौत की जानकारी होने पर जहां कस्बे में लोग भयभीत हैं वहीं परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 25.3K views
25.3K views
Click