रिटायर नायब तहसीलदार के निधन पर शोक की लहर

29003

महराजगंज, रायबरेली। कस्बा निवासी सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की जानकारी होते ही क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पहुंच कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

कस्बे से सटे घेरा के जमींदार परिवार में पले-बढ़े दयाशंकर सिंह नायब तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद वे परिवार के साथ महराजगंज में ही रहते थे। मंगलवार दोपहर में 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। मृदुभाषी व मिलनसार स्वभाव के धनी दयाशंकर सिंह के निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

धन की सूचना पर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, व्यापार मंडल संरक्षक विमल रस्तोगी, भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री सुनील मौर्या,पवन साहू, एमडी पासी, प्रेम जायसवाल, राजेश मिश्रा, शहजादे खां,बाला मौर्या,कंचन वर्मा,अजय गुप्ता,शाहेजमन, पुष्कल सिंह, यजुर्वेद्र मिश्रा, अरविंद सिंह,शाहेजमन सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय लोगों ने शोक संतृप्त परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 29K views
29K views
Click